संयुक्त टीम ने बदमाशों पर मुठभेड़ में गोली चलाकर तीन बदमाशों एक घायल सहित गिरफ्तार किया तथा नगदी मोटरसाइकिल तथा दो तमंचा घंटे आदि सामान किया बरामद

एसपी ने चोरी की घटना का किया खुलासा

कालपी (जालौन)। बीते दिन 16-17 सितंबर रात्रि अज्ञात चोरों ने हाईवे सड़क समीप उसरगांव होटल पीछे स्थित देवपुरा माता मंदिर मे चोरी की घटना अंजाम दिया था घटना में पीड़ित पुजारी अनुराग तिवारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अज्ञात चोरों के नाम मुकदमा दर्ज कर उक्त चोरी को खुलासा करने के लिए एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक सहित टीम संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलते हुए जैसे ही बदमाशों को देखा उन्होंने पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया वहीं पर टीम ने गोली चलाकर एक बदमाश घायल हुआ तथा दो सुरक्षित समेत तीनों को गिरफ्तार किया साथ में नगदी रुपए मंदिर के घंटे अवैध तमंचे कारतूस आदि बरामद किये मुकदमा से संबंधित जुर्म धारा 109 317(2) 3/25/27 वीएनएस उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा पुलिस टीम की मुठभेड़ से अपराधियों बीच हड़कंप मच गया।
शनिवार के दिन चोरी की घटना को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने प्रेस नोट देते हुए अवगत कराया कि एडीजीपी कानपुर जोन झांसी डीआईजी पर्यवेक्षण तथा जालौन पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव एसओजी टीम प्रभारी रिंकू चौधरी सिपाही रंजीत हेड कांस्टेबल विपिन कुमार सिपाही अभिषेक सिपाही आशीष यादव आदि लोग टीम द्वारा अपराधियों की पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकार राजेश कमल के द्वारा टीम का गठन किया गया टीम द्वारा शुक्रवार की रात चैकिंग दौरान हाईवे हरकुपुर बस स्टॉप से 20 मीटर हरकुपुर की बंधा रास्ता में खड़े बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते हुए गोली चलाई वहीं पर पुलिस टीम ने अपना बचाव कर जवाबी मुठभेड में शातिर अभियुक्त संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात गोली लगने से घायल हुआ तथा अभियुक्त गण दूसरा अभियुक्त बलराम पुत्र स्वर्गीय लालू प्रसाद निवासी ग्राम गौर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात तीसरा अभियुक्त लाला उर्फ लाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय नत्थू निवासी अडवा थाना बरौर जिला कानपुर देहात को घेराबंदी हिरासत में लिया घायल उपयुक्त संदीप को उपचार हेतु सीएचसी कालपी भेजा गया अभियुक्त गणों के पास जामा तलाशी पर 26 अदद घंटे दान पात्र से चोरी किए गए 12 हजार रुपए चोरी करने के उपकरण सब्बल कटर पलास आदि घटना में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल एवं 315 बोर 312 बोर अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस बरामद किए दर्ज मुकदमे संबंधित धाराओं में अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें