कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 361 वाहनों का चालान किया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी बरतें। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।









