नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांधी नगर तिराहा, ग्राम करकरापुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी शिवम शर्मा पर नाबालिग बेटी के फोटो और वीडियो बनाने, उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने, जबरन अवैध संबंध बनाने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 को नामजद वांछित अभियुक्त शिवम शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम गजेन खास करकरापुर, थाना रसूलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना रसूलाबाद में दर्ज मुकदमा ही उसका आपराधिक इतिहास है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें