मूसानगर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर की कार्रवाई, मृतक के परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप
कानपुर देहात के थाना मूसानगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशील उर्फ मंझले का शव गांव के पीछे जंगल में पेड़ से लटका मिला है। जांच में सामने आया कि पूर्व में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले को लेकर युवती के परिजनों द्वारा मृतक और उसके परिवार के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, धमकी और छींटाकशी की जा रही थी। इससे परेशान होकर सुशील ने आत्महत्या कर ली।
मामले में मृतक की परिजन की तहरीर पर थाना मूसानगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाजन पुत्र छोटेलाल सोनकर, उम्र करीब 48 वर्ष, समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









