कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।









