उरई। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय उरई जालौन के तत्वाधान में दिनांक 29 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से स्टेडियम में योगा सेसन का आयोजन किया गया जिसमें सुमित कुमार योगाचार्य द्वारा स्टेडियम के खिलाडियों, प्रशिक्षको / अभिभावको, अधिकारियो / कर्मचारियो, को योगाभ्यास कराया गया जिसमें 58 लोग लाभान्वित हुए। तदोपरान्त बाल पास कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाडियों ने खेल एकता का परिचय दिया।
इसके उपरान्त 11:30 बजे स्व० मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर फूल मालाओ से श्रद्धासुमन अर्पित कर जनपद स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की 06 टीमों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसके फाइनल मैच इन्दिरा स्टेडियम बनाम जनता विधा मंदिर के मध्यम खेला गया जिसमें इन्दिरा स्टेडियम उरई की टीम 2-0 गोल से विजेता रहने का गौरब प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका महेन्द्र सिंह पटेल व मिथलेश सिंह व्यायाम शिक्षक, पूजा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, मुकेश भारतीय सुरिन्दर कौर, राजेन्द्र कुमार पाल ने निभायी। इस अवसर पर उपस्थित माननीय विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा जी के कर कमलो से विजेता, उपविजेता खिलाडियों एवं निर्णायको को पुरस्कार प्रदान किये गये तथा अपने उद्बोधन में दद्दा ध्यानचन्द जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी संचालन कीडा अधिकारी उरई ने किया।
दिनांक 30 व 31 अगस्त 2026 को जनपद स्तरीय बैडमिन्टन, कबड्डी एवं तैराकी खेल की प्रतियोगितायें सम्पन्न की गयी जिसके परिणाम निम्नवत् रहे-
बैडमिन्टन परिणाम एकल बालक वर्ग में बंश प्रजापति प्रथम, देवांश शर्मा द्वितीय एवं सार्थक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। एकल बालिका वर्ग में कु० राधा प्रथम, स्वाती चौहान द्वितीय एवं काजल तृतीय स्थान पर रही है निर्णायक की भूमिका शैलेन्द्र कुशवाहा, एनआईएस प्रशिक्षक / क्रीड़ा अधिकारी उरई ने निभायी।
तैराकी परिणाम बालक वर्ग 50 मी० फ्रीस्टाइल में उर्जित गोस्वामी प्रथम, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा द्वितीय एवं चैतन्य सोनी तृतीय स्थान पर रहे तथा बालिका वर्ग 50 मी०फी स्टाल में कु० सीता गोस्वामी प्रथम, आध्या गुप्ता द्वितीय एवं कोकिल कुशवाहा तृतीय स्थान पर जिसमें निर्णायक की भूमिका मुकेश भारतीया व मो० जीशान ने निभायी।
कबड्डी परिणम – इसमें जनपद की 04 टीमो ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच जय माँ दुर्गे कबड्डी क्लब इटहिया जालौन बनाम ग्राम-डीहा के मध्यम खेला गया जिसमें जय माँ दुर्गे कबड्डी क्लब ईटहिया 12-10 अंको से विजेता बनी । निर्णायक की भूमिका महेन्द्र सिंह पटेल, सुरिन्दर कौर, मिथलेश सिंह आदि ने निभायी। समस्त उपरोकत स्थान प्राप्त खिलाडियों को अखिलेश तिवारी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण जनपद जालौन के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किय गये। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी उरई द्वारा किया गया । इस अवसर पर रेखा राजा, अरविन्द कुमार मिश्रा, डा० जे०के० गुप्ता आदि गणतान्य नागरिक एवं अभिभाविक उपस्थित रहे।









