एसडीएम तहसीलदार की देखरेख में एनडीआरफ टीम नदी से डूबे हुए युवक को तीसरे दिन निकालती हुई

कालपी जालौन। ग्राम मगरौल में मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से नून नदी में डूबे युवक का पता लगाने के लिये तीसरे दिन रविवार को एसडीआरएफ टीम ने सर्च आप्रेशन चलाया। वहीं एसडीएम विनय कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार दिन भर जायजा लेते रहे।
खबर के मुताबिक दिनांक 28 -08- 2026 की दोपहर 3 बजे कालपी कस्बे के मुहल्ला निकासपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र हनुमान अपने भाई हिमांशु के साथ ग्राम मगरोल के पास नून नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से अशोक कुमार नदी में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया था शुक्रवार तथा शनिवार को कालपी पुलिस उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा नायब मुकेश कुमार की निगरानी में नाविकों तथा गोताखोरों व क्षेत्रीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिनों की तलाश के बावजूद सफलता न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुवह एसडीआरएफ की टीम के लीडर बृजेश सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान डूबे युवक का पता लगाने के लिये नदी में उतर गये हैं। खोजबीन का काम मोटर बोट से घूम घूम कर चलाया जा रहा है।इसके अलावा नाविकों तथा गोताखोरों की मदद ली जा रही है प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नदी में डूबे युवक का जल्द पता लगा लिया जायेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें