ओवर ब्रिज निर्माण की बजह से खेतों में भरा पानी

कालपी जालौन। जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करवा रही कार्यदायी संस्था व रेलवे के द्वारा जल की निकासी बंद कर देने की वजह से ग्राम जोल्हूपुर मौजे की 100 बीघा से अधिक की खेती की जमीन जलमग्न हो जाने से फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है जिससे कृषकों के सामने जीवन यापन के लिए समस्या उतपन्न हो गई है
जोल्हूपुर-कदौरा रोड पर जोल्हूपुर गांव में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2017 से कच्छप गति से चल रहा है। इस वजह से यातायात के अलावा ग्रामीणों को जलभराव व अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कृषक देवीदीन, महाराज सिंह, कमल सिंह, विजय सिंह, रामचंद्र, शिवपाल, रहीम बक्स, राजाराम आदि ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के बगल में ओवरब्रिज बनने पर पुरानी पुलिया को बंद कर दिया गया। जिससे खेतों के पानी की निकासी रेलवे व निर्माण ईकाई द्वारा बंद कर दी गई जिस से लगभग सौ बीघा से अधिक क्षेत्र फल में खेतों में जलभराव हो गया जिस से किसानों द्वारा बोई गई बाजरा तिली ज्वार मूंग उर्द आदि फसल भी जलभराव से बर्बाद हो चुकी है जिसमें किसानों का भारी नुकसान हुआ है ओवरब्रिज निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था व रेलवे और स्थानीय प्रशासन किसानों की। समस्या के बारे सब कुछ जान ने के बाद चुप्पी साधे हुये है जिस से किसान परेशान है जबकि बीते सात आठ वर्षों से यह समस्या हर साल किसानों का नुकसान कर रही है फिर भी प्रशासन ने आज तक इसका स्थायी समाधान नही कर पाया है जबकि किसान प्रदर्शन भी कर चुके है 2023 में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेता से निकलवाया था पानी वर्ष 2023 में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने किसानों की समस्या को गम्भीरता से लिया और उन्होनें एक नाली खुदवा कर पानी की निकासी कराई गई थी। लेकिन इस वर्ष फिर से ओवरब्रिज के कर्मचारियों ने नाली को बंद कर दिया है एस डी एम बिनय कुमार मौर्य ने बताया कि जलभराव की। समस्या संज्ञान में आयी मौके पर टीम को भेजा जा रहा है जल्द समास्या का समाधान कराया जायेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें