यमुना तट पर कजली मेले में शामिल भक्तों शामिल भक्तों ने नरसिंह भगवान के किए दर्शन

कालपी जालौन। यमुना नदी के किनारे स्थित नगर के पीला घाट मोहल्ला महमूदपुरा में परम्परागत आयोजित कजली मेले में महिलाओं तथा भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव व सभासदों ने अपने साथियों के साथ शामिल हो कर प्राचीन नरसिंह टीला मंदिर पहुंचकर नरसिंह भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय नगर के यमुना नदी के तट में आयोजित मेले में भक्तों की भारी भीड़ रही कजली मेले का आयोजन प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के बाद किया जाता है। मेले के दौरान यमुना नदी में महिलाओं द्वारा कजलियों (भुजरियों) के विसर्जन की परंपरा भी निभाई गई पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव के मुताबिक मेला बुंदेलखंड की वीरता और गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है कजली मेला केवल धार्मिक अथवा ऐतिहासिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है इसमें विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें