कालपी जालौन। रविवार को भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कालपी नगर में जगह जगह उत्साहपूर्वक सुना कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संम्बोधन को लोगों ने प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताया प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद नागरिकों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रहित एवं जनकल्याणकारी विषयों पर मार्गदर्शन मिलता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव,सदर बाजार शक्ति केंद्र प्रभारी सभासद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह पाल, सभासद रविंद्र वर्मा, सभासद राकेश तथा सभासद प्रतिनिधि आशु बाबा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









