बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, मलबे में दब गई सिलाई मशीन

कालपी जालौन। नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी सदर बाजार में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।व दो लोग भी दबकर घायल हो गये वहीं परिवार की जीविका का साधन सिलाई मशीन भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे परिवार के सामने रहने के साथ ही रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
मोहल्ला मिर्जामंडी सदर बाजार निवासी अख्तर अपने कच्चे घर में सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता हैं। उनके परिवार में मां शाबरा, पत्नी मुनिया, चार वर्षीय बेटा हसन और 21 वर्षीय छोटी बहन शाहीन हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमें मां साबरा व उसका बेटा अरशैन‌ दब गये कडी मशक्कत के बाद उन्हे निकाला गया हालांकि वह सही सलामत थे वही घर के मलबे में सिलाई मशीन दब जाने से उनकी आय का मुख्य साधन भी छिन गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पक्के मकान का निर्माण कराने में सक्षम नहीं हैं। परिवार को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिल सकेगा, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें जर्जर मकान में ही रहना पड़ रहा था। बारिश के दौरान मकान गिरने से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अख्तर घर पर ही सिलाई कर अपना परिवार चलाता था अख्तर का घर गिरने की सूचना पर एस डी एम विवेक मौर्य तत्काल मौके पर पहुचे और पीडित गृहस्वामी से मिले और कच्चै गिरे घर का निरीक्षण किया और लेखपाल को निर्देश दिये कि 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार कर दें जिस से पीडित को नियमानुसार सरकारी सहायता मिल सके एस डी एम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें