कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।









