सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात। पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थित सभागार में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक ना0पु0 प्रयागनरायन वाजपेयी, प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, उ0नि0 ना0पु0  भिखारी लाल, प्रभारी एसपीजेयू तथा आरक्षी ना0पु0 मुनेश चन्द्र, पुलिस लाइन शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रेमचन्द्र शुक्ला ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रधान लिपिक  सागर यादव, प्रभारी अंकिक सर्वेश दीक्षित, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें