हत्या के प्रयास के मामले में सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को एक व्यक्ति को कार में बैठाकर मारपीट करने, धारदार हथियार और तमंचे की बट से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था।
मामले में तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त 2026 को महमूदपुर झाल क्षेत्र से हर्षित यादव उर्फ गौरव यादव, मनी यादव उर्फ मोलू यादव और जयनीत कटियार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और 28 अगस्त की शाम कार से जा रहे थे। रास्ते में अमित तिवारी से कहासुनी होने के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर जमौरा स्थित शराब ठेके के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP 77 AV 5704 बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें