युवक नदी में गिरकर समाया युवक को नदी से निकालने में लगी हुई गोताखोरों की टीम ने पल्ला झाडा वही एनडीआरएम टीम ने नदी से युवक को निकालने के लिए संभाला मोर्चा

कालपी जालौन। 30 वर्षीय युवक सम्राट अशोक पुत्र हनुमान निवासी नई बस्ती कालपी अपने भाई हिमांशु के साथ ग्राम मांगरोल समीप स्थित नून नदी में मछली पकड़ने गए थे वहीं अशोक नून नदी में जैसे ही धीरे-धीरे गहराई में गया वह पूरी तरह से डूब गया और निकल नहीं पाया मौजूद भाई ने 112 नंबर पुलिस टीम को सूचना दी वहीं सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचे युवक को नून नदी से निकलने के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई फिर भी गोताखोर युवक को निकालने में पूरी तरह से असफल साबित हुए घटना के बाबत उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा समेत अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचकर तत्काल निरीक्षण किया नदी से युवक को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक को नदी से निकालने के लिए कवायत शुरू कर दी है अधिकारियों का मानना है की टीम अपनी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है उम्मीद है कि डूबे हुए युवक को नदी से निकालने की संभावनाएं पूरी तरह प्रतीत हो रही है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें