झमाझम बारिश से गिरे मकानो के 18 परिवार मुखिया के वचत खाते में सीधे मुआवजे की धनराशि भेजी गयी है तथा भेजी जाएगी- श्रीश मिश्रा

कालपी जालौन। बीते दिन से तीन दिन हुई झमाझम बारिश से पूरी तहसील में कई मकान धराशाई हुए गिरे हुए मकानों को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान में लेकर ग्रामों सेसंबंधित लेखपालों को घर-घर जाकर निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट तहसील की पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए झमाझम बारिश की घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर उपजिला अधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसीलदार श्रीश मिश्रा दोनों ने अलग-अलग ग्रामों में भ्रमण कर वर्षा का पूरी तरह से जायजा लिया तथा नायब तहसीलदारों में चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू एवं ग्राम से संबंधित सभी लेखपालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने ग्रामों में जाकर प्रत्येक कच्चे मकान निरीक्षण कर जो मकान बरसात से गिरे हैं उनकी सूची तैयार कर तत्काल तहसील की पटल में प्रस्तुत करें जिससे प्रभावित मकान मुखिया के बचत खाते में धनराशि भेजना सुनिश्चित की जाए उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी लेखपाल से 18 लोगों के मकान गिरने की सूची तहसील की पटल में प्रस्तुत की गई है सूची के आधार पर 18 लोगों के बचत खाते में मुआवजे की धन राशि भेजना सुनिश्चित की गई है तहसील के दोनों आला अधिकारियों ने अवगत कराया कि सर्प काटने से कदौरा ब्लाक में चतेला थाना आटा के अंतर्गत गड़ा जगह जो मृत्यु हुई है उक्त घटना पर तत्काल रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर पीड़ित के बचत खाते में सहायता धनराशि तत्काल भेजना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को हर संभव मदद करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें