कालपी जालौन। 55 वर्षीय सावित्री पत्नी राममोहन निवासी कीरतपुर शुक्रवार की देर शाम गांव में स्थित कुएं के पास लगी हुई मोटर को जैसे ही बटन दबाया उसी समय करंट का झटका लगते ही कुएं में गिरकर घटना स्थल में मृत्यु हो गई घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिवार तथा गांव वालों ने महिला को कुआं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु लाये अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल सचान ने महिला मरीज की जांच की जांच दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित कर स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा कोतवाली कालपी में मेमोरेंडम भेज कर पंचनामा की कार्यवाही करने के निर्देश दिए वही निर्देश पर उप निरीक्षक रामजीलाल महिला पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचकर महिला के मृतक शव को कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर महिला पुलिस अभिरक्षा में शव को जिला मुख्यालय उरई पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









