कानपुर देहात में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले में शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि वापस करा दी। साइबर ठग ने सुरेन्द्र कुमार को कॉल कर निवेश का झांसा दिया और यूपीआई के जरिए 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त को पूरी ₹10 हजार की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई पर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।












