कालपी (जालौन)। रक्षाबंधन पर्व में सुबह से नगर में स्थित आधा दर्जन मिठाइयों की दुकानों में महिला लड़की पुरुष ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर जमकर की खरीदारी मौजूद दुकानदार मालामाल हुए।
बताते चलें कि रक्षाबंधन बहिन तथा भाई के प्रेम का प्रतीक पर्व होता है इस त्यौहार में हिंदू समाज के प्रत्येक घर से भाई बहिन के यहां जाता है वहीं पर भाई बहिनों समक्ष नहीं पहुंचते तो ससुराल से बहिन स्वयं चलकर अपने भाई के निज निवास में आकर घर में मौजूद भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की ईश्वर से कामना कर जीवन भर खुशहाली हेतु पुरजोर आशीर्वाद देकर भाई को गले लगाना प्रेम का प्रतीक पूर्ण रूप से प्रदर्शित होता है इस त्यौहार को देखते हुए नगर चौराहा में स्थित मुन्ना फुल पावर समीप मिष्ठान भंडार की दुकान सुशोभित तरीके से सजाकर प्रोपराइटर लालू पोरवाल बंटी पोरवाल आदि अपने सहयोगियों के साथ लगकर आने वाले ग्राहकों को मनपसंद मांगी हुई मिठाइयां बराबर वितरण करते रहे इसी क्रम में टरननगंज स्थित मिष्ठान भंडार में प्रोपराइटर सफीक अंसारी अपने सहयोगियों के साथ मिठाई को सुशोभित तरीके से पंडाल को सजाकर आने वाले ग्राहकों को मन मुताबिक मांगी हुई मिठाइयों का वितरण कर रहे थे इसी क्रम में आलमपुर स्थित सज्जाद मिष्ठान भंडार प्रोपराइटर सगीर उर्फ पप्पू अंसारी स्वयं में तथा अपने सहयोगियों को लगाकर सुशोभित तरीके से मिठाई की दुकान का पंडाल लगाकर आने वाले ग्राहकों में जैसे महिलाएं पुरुष लड़कियां युवा आदि लोगो की प्रत्येक मिष्ठान की दुकान पर मिठाइयों का लेने का सिलसिला बराबर जारी रहा साथ में नगर में चहल कदमी बराबर नजर आई इतना भी नहीं प्रभारी निरीक्षक ने त्योहार को देखते हुए प्रत्येक चौराहे से लेकर बाजार में सर्वाधिक पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे सुरक्षा की वजह से नगर तथा क्षेत्र से आई हुई महिलाएं तथा लड़कियों ने निर्भीक होकर राखी की दुकान तथा मिठाइयों की दुकान पर पहुंच कर अपने मनपसंद खरीददारी की दुकानों में मौजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानों से कई कुंटल अनेक प्रकार से बनाई गई मिठाइयों का बराबर वितरण मालामाल हुए इस वर्ष सिर्फ मौसम ने त्योहार में फर्क डाल दिया त्यौहार में बहिन भाइयों के यहां जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा प्रदेश सरकार ने महिलाओं लड़कियों के लिए रोडवेज बस में किराया की पूरी छूट दे दी उसके वजह से रोडवेज बसों में सिर्फ महिलाएं ही देखी हुई नजर आई इतना भी नहीं बस में बैठकर प्रत्येक महिला चेहरे में मुस्कान करती हुई अपना सफर बराबर कर रही थी वहीं रोडवेज बस में बैठने के उपरांत कंडक्टर से स्वयं किराए के लिए कहती थी कि हमारे प्रदेश सरकार के योगी की देन है कि आज हम लोग यात्रा फ्री कर रहे हैं इतनी बात कहने में परिचालक तथा महिलाओं के बीच हंसी का माहौल उत्पन्न होता हुआ नजर आया महिलाओं ने बस में बैठने के बाद तथा उतरने पर योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक मिष्ठान भंडार तथा राखी की दुकानों में जमकर चहल कदमी रही।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









