कालपी (जालौन)। नगर के एक मोहल्ले में भाई को भाई से लड़ना महंगा पड़ा वहीं चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ शुक्रवार के दिन नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने तरीबुल्दा निवासी मुन्ना पुत्र कालका अपने भाई को गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









