रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

उरई। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. सी.आर. प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम ने कोंच तहसील के मेन बाजार स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार से खोया और छैना की मिठाई के एक-एक नमूने लिए। वहीं कालपी स्थित फूल पावर मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और गुझिया के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
इस तरह कुल पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद और झनकार सिंह शामिल रहे।
अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट न करने की हिदायत दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान भी मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें