ईपीएफओ का जिला आउटरीच कैम्प 27 अगस्त को, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा समाधान

उरई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कानपुर द्वारा निधि आपके निकट 2.0 के अन्तर्गत जिला आउटरीच कैम्प का आयोजन प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। दिनांक 27.08.2026 को यह कैम्प सनातन धर्म बालिका महाविद्यालय, रामनगर उरई में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त सम्बन्ध में जनपद जालौन के विभिन्न विभागों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि ई०पी०एफ०ओ० से सम्बन्धित किसी भी समस्या के समाधान हेतु, कैम्प में आकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें