रक्षाबंधन पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, महत्वपूर्ण स्थलों पर चला एंटी-सैबोटाज अभियान

कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में गुरुवार को जिले के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों पर एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकना रहा।
अभियान के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय माती के गेट व परिसर तथा रूरा रेलवे स्टेशन परिसर में एंटी-सैबोटाज चेक टीम, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन जांच की। टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की बारीकी से चेकिंग की।
सुरक्षा उपकरणों और डॉग स्क्वाड की मदद से संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इंतजामों को भी परखा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रही है। महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रखी जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें