खेल दिवस पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक

कानपुर देहात। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में 29 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नवत है—
29 अगस्त 2026 – हॉकी अंडर-14, बैडमिंटन अंडर-18, अंडर-35 एवं 35 वर्ष से ऊपर (बालक/पुरुष वर्ग)
30 अगस्त 2026 – सण्डे ऑन साइकिल रेस
31 अगस्त 2026 – कुश्ती प्रतियोगिता (बालक वर्ग)
जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
जनपद के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें