लखनऊ: 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ और 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

लखनऊ। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। प्रदेश के युवाओं के सपनों और नवाचार को नई उड़ान देने के उद्देश्य से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक तथा 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026’ पुस्तिका का विमोचन एवं ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा ‘भारत इनोवेट्स’ में चयनित उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नवाचार, निवेश और रोजगार के नए अवसर लगातार तैयार किए जा रहे हैं। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही युवाओं को अपने विचारों और उद्यमों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स डबल इंजन सरकार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को निवेश, नवाचार और रोजगार का बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें