बकरी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का बकरा-बकरी और बाइक बरामद

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा और एक बकरी समेत वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने दो बकरी-बकरा चोरी होने की लिखित शिकायत मंगलपुर थाने में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने 25 अगस्त को ग्राम जसापुर स्थित मंगलपुर चौराहे के पास से सोनू पुत्र कालीशंकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गड़िया गुष्ठी, थाना मंगलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए एक बकरा और एक बकरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें