कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस ने अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने समेत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 444 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हेलमेट व अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल करें। पुलिस के मुताबिक सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









