बारावफात पर्व को लेकर अकबरपुर में पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कानपुर देहात। बारावफात पर्व के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जुलूस और कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आमजन को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान एसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थानों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें