प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों का मानदेय बढ़ाने पर चेहरे खिल उठे रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड कराये उपलब्ध

कालपी (जालौन)। तहसील सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए शासन की ओर से रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की जानकारी पर उनके चेहरे खिल उठे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अहम है वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं सरकार ने मानदेय में वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर रसोइयों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है इससे उन्हें उपचार के समय आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने से उन्हें गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उपचार कराने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से सीधे जुड़ी है। इसमें रसोइयों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी रसोइयों से अपनी जिम्मेदारियों का इसी तरह ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया तहसीलदार श्रीश मिश्रा ने कहा कि शासन की ओर से रसोइयों के हित में किए जा रहे प्रयास उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने पीएम पोषण योजना के संचालन में रसोइयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को सम्मानित करने के साथ कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पालिका एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, रसोइयां, महिलाएं तथा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें