कालपी में कांग्रेस के सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन में पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

कालपी(जालौन)। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र 220 कालपी में सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद रहे, जबकि अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने की। सम्मेलन के आयोजक ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा क्षेत्र 220 कालपी के राहुल राय प्रजापति रहे। मुख्य अतिथि अनिल जयहिंद ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने के लिए पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़ने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
आयोजक राहुल राय प्रजापति ने सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और भागीदारी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने सम्मेलन में आए जनसमूह का आभार जताया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी वर्गों की समान भागीदारी आवश्यक है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अधिकार और अवसर पहुंचाने के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना समय की जरूरत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रिय रहने और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। वहीं संतोष कुमार प्रजापति उर्फ दद्दा के नेतृत्व में कई वाहनों से करीब 100 लोग सम्मेलन में पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की। इस मौके पर अलीम सर, विश्वनाथ प्रजापति (बाबा), कमाल अहमद (नेता जी), कय्यूम चौधरी, रसीद बेग, ताहिर, बिनीत गुप्ता, कालीचरण, नवाज अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।

आर० एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें