कालपी (जालौन)। रविवार को समाजवादी पार्टी नगर संगठन की बैठक आयोजित की गई संचालन नगर महासचिव उबैश पठान ने किया बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथों की कमियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नाकामियों और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कालपी विधानसभा से पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, नगर संगठन एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव अभियान चलाएगा। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। संगठन में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई इस दौरान भाजपा छोड़कर अधिवक्ता अंशुल कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र श्रीवास, अनिल पाल, कलाम बाबा और फुरकान कुरैशी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नगर संगठन के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया बैठक में मौजूद अमर सिंह चंदेल सपा नगर अध्यक्ष अजीत यादव राजकुमार बाल्मिक आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









