खाद्य टीम ने सब्जी दुकानो चैकिंग कर मौजूद विक्रेताओं को दिए निर्देश

आने वाले त्योहार को देखते हुए खाद्य टीम ने तीन दुकानदारों के दूध के नमूने भरे

कालपी (जालौन)। रक्षाबंधन एवं बाराबफाद त्यौहार को देखते हुए शुक्रवार के दिन खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन दूध दुकानों की चैकिंग कर नमूने भरे बाजार में स्थित सब्जियों की दुकान चैकिंग कर सब्जियों के रंगो की जांच कर आने वाले ग्राहकों को अच्छी सब्जी बिक्री करने के निर्देश दिए वही चैकिंग के दौरान मौजूद विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया।
तहसील कालपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार ने टीम के साथ टरननगंज स्थित होटल सदर बाजार स्थित अखिलेश पोरवाल एवं संदीप कुमार समेत तीनो की दुकानों से दूध का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे एक अनोखी पहल के तहत बाजार में स्थित दर्जनों दुकानों की डोर टू डोर चैकिंग की चैकिंग दौरान मौजूद विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कोई भी खराब सब्जी यदि बेचेगा चैकिंग दौरान यदि वह पकड़ा गया तो किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा सभी लोग अच्छी सब्जी आने वाले ग्राहक को विक्रय करने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि कोई भी फल या सब्जी पुरानी हो जाए और वह खराब होने लगे ऐसे फल या सब्जी को विक्रय न करें खराब सब्जी फल को तत्काल नष्ट कर बीमारी से लोगों को बचाने के लिए सदैव अग्रसर रहें साथ में अपनी अपनी दुकानों से अच्छी सब्जी एवं फलों की बिक्री करना सुनिश्चित करें उन्होंने कोई भी विक्रेता क्यों न हो वह अपनी दुकान से अच्छी वस्तुएं वितरण करें चैकिंग दौरान यदि किसी दुकान में मिलावटी सामग्री मिली तो ऐसे दुकानदार की खैर नहीं होगी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें