₹15 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, सात माह से था फरार

कानपुर देहात। अपराधों की रोकथाम और वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस ने करीब सात माह से फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना शिवली में दर्ज कई मुकदमों में वांछित अभियुक्त निर्मल यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भगवन्तपुर, थाना रनियां, कानपुर देहात की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसके चलते पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹15 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुरस्कार घोषित फरार अभियुक्त निर्मल यादव को ग्राम प्रतापपुर खास चौराहा, थाना शिवली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके खिलाफ शिवली थाने में वर्ष 2025 और 2026 में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पनकी थाना, कानपुर नगर में वर्ष 2023 में चोरी व चोरी का माल बरामदगी से संबंधित मुकदमा तथा सचेंडी थाने में वर्ष 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें