मिलावटी दूध के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, चार नमूने जांच के लिए भेजे

उरई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जालौन में मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर चार नमूने संग्रहित किए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. सी.आर. प्रजापति के निर्देशन में गठित दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
प्रथम टीम ने माधौगढ़ तहसील के जगम्मनपुर स्थित कामधेनु डेयरी और केशव डेयरी से दूध के एक-एक नमूने लिए। वहीं, दूसरी टीम ने कालपी तहसील के नियामतपुर स्थित जितेन्द्र सिंह की पनीर निर्माण इकाई से पनीर तथा काशीराम खेड़ा स्थित अनन्त प्रताप डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया।
चारों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार और महेश प्रसाद शामिल रहे।
डॉ. प्रजापति ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य कारोबारियों को किसी भी प्रकार की मिलावट न करने की हिदायत दी जा रही है।
खाद्य सचल प्रयोगशाला से 24 नमूनों की जांच
इसी दिन खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय गढ़र, प्राथमिक विद्यालय कुकरगांव और कन्या प्राथमिक विद्यालय गढ़र के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन तैयार करने में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री के 24 नमूनों की जांच की गई, जिसमें सभी नमूने मानक के अनुरूप पाए गए।
विभाग ने स्पष्ट किया कि जिलेवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें