जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित, निःशुल्क दवाएं एवं चश्मे वितरित

 कानपुर देहात के जेल अधीक्षक धीरज कुमार ने अवगत कराया कि जिला कारागार, कानपुर देहात में डॉ. सोनिया दमेले की अध्यक्षता में जय राम सेवा संस्थान, कानपुर नगर द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कारागार में निरुद्ध नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित बंदियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान संस्थान के आशुतोष बाजपेयी, योगेश बाजपेयी, सुधीर जायसवाल, अब्बास, शशेन्द्र एवं शशिकान्त मिश्रा द्वारा बंदियों की नेत्र जांच की गई। दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर चिकित्सीय परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही बंदियों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। जेल अधीक्षक धीरज कुमार ने डॉ. सोनिया दमेले एवं जय राम सेवा संस्थान के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी जिला कारागार में इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह तोमर सहित कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें