कृषि यंत्रों के लाभार्थियों के चयन हेतु 20 अगस्त को होगी ई-लॉटरी

कानपुर देहात।  समस्त कृषि यन्त्रों, के लाभार्थियों के चयन हेतु दिनांक 20.08.2026 को होगी ई-लाॅटरी दिखायी जानी है
कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आॅफ क्राप रेज्ड्यू योजना एवं सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत समस्त कृषि यन्त्रों जैसे एग्रीग्रेटर,कस्टम हारिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, लेजर लैंड लेवलर, पावर ऑपरेटेड चैफ कटर, ऑयल मिल विद फिल्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेसर, मक्का शेलर, पावर टिलर, पावर वीडर, तिरपाल, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/मिनी ऑयल मिल, मिनी राइस मिल, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, बेलिंग मशीन, बैच ड्रायर, सोलर ड्रायर, बेलर, दाल मिल, राइस ट्रांसप्लांटर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डिगर, कंबाइंड हार्वेस्टर, ग्राउंडनट डिगर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, मिलेट मिल, पैकिंग मशीन, न्यूमैटिक प्लांटर, स्ट्रॉ रीपर, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर,मेज सेलर,मिलेट पार्लर, मिलेट प्रसंस्करण,पैकिंग एवं अन्य यंत्रो की ई-लाटरी हेतु जिलाधिकारी महोदय, द्वारा गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की अध्यक्षता में दिनांक 20.08.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय,विकास भवन माती में ई-लाटरी दिखायी जानी है। लाभार्थियों के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यंत्रो को नचलंदजतंजतंबापदहण्पद पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं में से किसी से भी क्रय करने की स्वतंत्रता होगी तथा क्रय यंत्र की कम से कम 50 धनराशि स्वंय अथवा अपने रक्त सम्बन्धी के बैंक खाते से आनलाइन/एन0ई0एफ0टी0फ/आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से विक्रेता फर्म को हस्तानान्तरित करना तथा उसका प्रमाण प्रस्तुत कराना अनिवार्य होगा।
कृषि यंत्र क्रय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने की दशा मे ंटोकन मनी/जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पोर्टल पर चयनित सूची से लाभार्थी का नाम स्वतः डिलीट हो जायेगा एवं उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से क्रमानुसार नये लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को टोकन कन्फर्म होने/लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। अनुदान पर कृषि यंत्र हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या मंे पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें