स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कालपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों को किया सम्मानित

 

शहीद पार्क में झंडा रोहड़ एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कालपी (जालौन) स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर प्रेस क्लब कालपी द्वारा शहीद पार्क में झण्डारोहण व वृक्षारोपण के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारीजनों का सम्मान किया गया। जिसमें विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन,पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंहसरसेला,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य
क्षेत्राधिकारी राजेश कमल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शनिवार को शहीद पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल व प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में मौजूद प्रेस क्लब के साथियों की मौजूदगी में झण्डारोहण कर शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।इसके उपरांत श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्रभानु विधार्थी,मोती चन्द्र वर्मा,मन्नी लाल अग्रवाल,गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी,शिवसम्पत्ति शर्मा,जगन्नाथ चौरसिया,श्याम सुन्दर दीक्षित,बाबूराम पुरवार,गोपाल दास तिवारी, जगन्नाथ सक्सेना,जगदीश रूसिया के परिवारीजनों को अंगवस्त्र, फूल मालाओं, तिंरगा पट्टी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहाकि देश को कैसे आजादी मिली युवा पीढ़ी को समझने की जरूरत है क्योंकि आजादी के बाद यह भी कहा गया था कि हम लाये है तूफान से कश्ती निकालकर इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल कर की बात कही। विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा ने कहाकि देश की आजादी के लिये जो बलदान इस मंच पर बैठे परिवारीजनों मेरे पिता जी व विधायक विनोद जी के पिता जी ने जो आन्दोलन किया व अंग्रेजी हुकूमत की यातनायें सही वह यह सोचकर नहीं किया था कि हमें पेंशन या तमाम सुविधाएं मिलेंगी हमारे परिवारों का पहले भी हिन्दुस्तान से प्रेम का डीएनए था न कोई चौरसिया,अग्रवाल,पुरवार,शर्मा,तिवारी,चतुर्वेदी,सिंह, यादव नहीं हम हिन्दुस्तानी थे और है और रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहाकि स्वतंत्रता आंदोलन में कालपी के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला ने कहाकि प्रेस क्लब कालपी का बहुत ही सराहनीय कार्य है जिसकी जितनी प्रसन्नशा की जाये कम है‌। कार्यक्रम को डाक्टर नरेश मैहर,पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, कैलाश स्वरूप बाजपेई,शिव बालक सिंह यादव,राम कुमार तिवारी, रविन्द्र श्रीवास्तव एड0,राकेश पुरवार,रविन्द्र नाथ गुप्ता, कल्लू यादव काशीखेरा,भारत सिंह यादव,अजीत सिंह यादव,शिवम यादव,मनोज निषाद आदि ने संबोधित करते हुये प्रेस क्लब कालपी के इस कार्यक्रम की सराहना की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी व कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान नागेन्द्र शर्मा, नमृता पाण्डेय,प्रभाकर पुरवार,पंकज रूसिया,राकेश द्विवेदी,अपूर्व श्रीवास्तव, अमरीश अग्रवाल,विशाल सेंगर,राजू चौरसिया,राजू पाठक,अनवारूल हक राजा भाई, डॉक्टर हर्ष अग्रवाल,बहीद अहमद लाला भाई,अरविन्द सोनी,दीपक धवन,जयवीर सिंह,नीतू गुप्ता,प्रेम कुमार गुप्ता,विशाल पोरवाल, कन्हैया मिश्रा,अतुल गुप्ता,शादाब कुरैशी,मलखान पाल,हासिम अली,बाबू सिंह,राजेश द्विवेदी,कपिल शुक्ला,सुनील पटवा, भगवान दास खटिक,अवधेश तिवारी,मधु प्रभा तिवारी,मिस गुलिस्तां,मिस रेनू,रवि तिवारी,शिव कुमार कनौडिया अरविन्द शर्मा, रामदत्त मोनस,पारस पूरवार,विवेक तिवारी,रणजीत सिंह यादव के अलावा प्रेस क्लब के सतीश द्विवेदी,शिव नारायण प्रजापति,आरएन शुक्ला,पवनदीप निषाद,ईशारजा मंसूरी,मनोज पाण्डेय,अनिल बाजपेई, दीपू चौहान,शिवांग शुक्ला,अनुराग पंडित,सोनू बाबा,रोहणी शर्मा,योगेश द्विवेदी,अशोक पुरवार,देवेन्द्र चतुर्वेदी,सर्वेश शर्मा,डाक्टर विवेक निगम,आरिफ रजा,महेन्द्र निगम अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया।

आर० एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें