नगर तिरंगा से हुआ सुशोभित
कालपी (जालौन) शुक्रवार को सुबह पालिका अध्यक्ष तथा प्रशासन अधिकारी एवं कर्मचारियों सभासदों नगर के राष्ट्र भक्तों ने नगर की विभिन्न सड़कों पर तिरंगा रैली का आगाज किया तथा राष्ट्र गीतों की ध्वनि से पूरा नगर रोमांचक हुआ सुबह निर्धारित समय में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील सीओ राजेश कमल सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया पालिका प्रधान लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान आदि हजारों लोगों ने लगभग 30 मीटर लंबा तिरंगा झंडा एवं मौजूद लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पालिका कालपी गेट से ध्वनि की आगाज से रैली की शुरुआत करते हुए टरननगज से खोया मंडी चौराहा से बताशा बाजार वाली गली से होते हुए इलाहाबाद बैंक से होते हुए रेलवे स्टेशन कालपी से बजरिया से होते हुए कोतवाली कालपी से होते हुए दुर्गा मंदिर हाईवे चौराहे से होते हुए मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए राम जानकी मंदिर चौराहा से होते हुए पालिका कालपी में डीजे की ध्वनि से राष्ट्रीय गीतो आगाज करते हुए रैली का बड़े धूमधाम से समापन किया गया रैली में चलने वाले राष्ट्रभक्त पालिका अध्यक्ष के पिता रमाशंकर यादव आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ़ पप्पी यादव सरफराज खान उर्फ बाबा रमेश कुमार यादव प्रांशु द्विवेदी इरफान मंसूरी शिवकुमार यादव अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष सभासद रविंद्र कोरी अखिलेश तिवारी नीलू मिश्रा दानिश कुरैशी फिरोज मंसूरी देवेश सक्सेना सभासद अमरीश अग्रवाल सभासद राकेश यादव अंजू गुप्ता समीर धवन नीलू दीक्षित लल्ला शुक्ला धर्मेंद्र पाल धर्मेंद्र निषाद शरद तिवारी रविंद्र यादव आशीष यादव राजेंद्र पोरवाल गंगा राम प्रजापति एवं महिलाएं आदि हजारों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मौजूद होकर तिरंगा रैली बड़े धूमधाम से पूरे नगर में निकाली गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









