झगड़ा करने में कालपी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया शांति भंग में चालान

कालपी (जालौन) नगर के एक युवक को पिता से लड़ना एवं गैर जनपद के युवक को अपने भाई से झगड़ा करना तथा एक ग्राम में किशोरी दलित लड़की झगड़ा करने पर समेत तीन लोगों को महंगा पड़ा वही पुलिस टीम ने तीनों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ में भ्रमण कर रहे थे वहीं पर जनपद कानपुर देहात थाना देवराहट ग्राम गोधनिया निवासी जुल्फिकार पुत्र हनीफ अपने भाई को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक पुलिस बल साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला राम चबूतरा निवासी इस्लाम पुत्र इस्माइल अपने पिता को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में ज्ञान भारतीय छौंक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ दर्ज मुकदमे के आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम निवाड़ी निवासी प्रिंस यादव पुत्र रजपाल दलित किशोरी से गाली गलौज कर छेडखानी घटना को अंजाम दिया था पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें