कालपी (जालौन)। दृढोमर वैश्य समाज महिला मण्डल कालपी द्वारा हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें गेम्स व राधा कृष्ण के राथ महिलाओं का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा।
रविवार को नगर के टरननगंज स्थिति श्याम पैलेस गेस्ट हाउस दृढोमर वैश्य समाज महिला मण्डल कालपी का हरियाली तीज का महोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमें लड्डू गोपाल का पूजन-अर्चन पूजन-अर्चन के साथ प्रार्थना की गई तथा बच्चों व महिलाओं के गेम्स आयोजित किये गये तथा उन्हें पुरूष्कृत किया गया इसके उपरांत राधा कृष्ण जी की झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई तथा महिलाएं भाव विभोर नजर आई।अधिकांश महिलाएं हरे परिधान में मौजूद दिखी।इस दौरान सुमन गुप्ता,मोहनी गुप्ता,रीना गुप्ता,अर्चना गुप्ता, गुड़िया गुप्ता,सरोज गुप्ता,अपेक्षा गुप्ता,अपूर्वा गुप्ता,बीना गुप्ता,दीप्ति गुप्ता,शिखा गुप्ता,अर्चना गुप्ता,जयन्ती गुप्ता,पूजा गुप्ता,सरिता गुप्ता,ममता,रानी गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आर० एन० शुक्ला पत्रकार









