साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को अकबरपुर पुलिस ने वापस कराए ₹15 हजार

अकबरपुर। साइबर ठगी के मामले में थाना अकबरपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से यूपीआई के माध्यम से ठगी गई ₹15,000 की धनराशि वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, जशवंतनगर मुरीदपुर निवासी विकास के खाते से साइबर ठग ने विभिन्न तिथियों में यूपीआई के जरिए रुपये ट्रांसफर कर ठगी की थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत 23 अप्रैल 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
शिकायत पर थाना अकबरपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हुए ₹15,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने अकबरपुर पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें