ऑपरेशन मुस्कान: गजनेर पुलिस ने दो नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

गजनेर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा दो नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को दोनों बालकों के लापता होने के संबंध में परिजनों ने थाना गजनेर में संयुक्त तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 191/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश और तलाश की गई। तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए दोनों बालकों को सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खुशी जताते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस टीम की सराहना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें