ईको पार्क माती में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कानपुर देहात। ईको पार्क माती में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान, जिलाधिकारी  कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के बैंड की मधुर धुनों के साथ स्वागत से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य, पीटी और योग प्रदर्शन प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने कानपुर देहात पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनसेवा, मानवीय सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में आमजन से राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अतिथिगण, पत्रकार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें