कानपुर देहात पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

कानपुर देहात। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय और पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।
पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस को गर्व और समर्पण का दिन बताते हुए सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक तक राष्ट्रध्वज की महत्ता पहुंचाने और देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित कर उनके योगदान की सराहना की।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। थानों और चौकियों पर तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें