कानपुर देहात। पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 362 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









