पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डेरापुर समेत पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस कार्यालय की शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रचलित प्रकरणों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यालयीन व्यवस्थाओं का प्रभावी एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें