कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।









