पराविधिक स्वयं सेवक (PLV) की भर्ती, करें आवेदन

कानपुर देहात। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात में विधिक जागरूकता व प्रचार- प्रसार हेतु पराविधिक स्वयं सेवक (PLV) की नवीन नियुक्त हेतु निर्देश जारी किये गये है। उक्त के संबंध में जनपद न्यायाधीश के आदेश दिनांकित 22.06.2026 के द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। चयन समिति द्वारा यह निर्देश जारी किये गये है कि पराविधिकि स्वयं सेवक की भर्ती हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन किया जाना है। उक्त के संबंध में निम्न प्रकार से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन स्टॉप सेन्टर, महिला थाना, जिला चिकित्सालय, मानव तस्करी विरोधी इकाई, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, फ्रण्ट ऑफिस, समस्त तहसील कानपुर देहात एवं तहसील घाटमपुर व बिल्हौर कानपुर नगर हेतु 50 पराविधिक स्वयं सेवकों की भर्ती की जानी है। पराविधिक स्वयं सेवक (PLV) के रुप में कार्य करने हेतु किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के अध्यापक या लेक्चरर/सेवा निवृत्त अध्यापक व लेक्चरर, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, मास्टर ऑफ सोशल वर्क (M.S.W) के अध्यापक व विद्यार्थी, स्नातक एवं विधि स्नातक में अध्यनरत विद्यार्थी, आंगनवाडी कार्यकर्ती/कार्यकर्ता/आशाबहू, सरकारी अथवा प्राइवेट डॉक्टर/सरकारी कर्मचारी/किसी भी विभाग के फील्ड ऑफीसर, गैर राजनीतिक अथवा प्राइवेट संस्थान/एन.जी.ओ. के सदस्य/वालन्टियर व सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रान्सजेण्डर, को-आपरेटिव सोसायटी के सदस्य/ट्रेड यूनियन के सदस्य एवं ऐसे अन्य व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
अतः आवेदन के इच्छुक व्यक्ति आवेदन फॉर्म दिनांक 13.08.2026 से जनपद की अधिकृत की वेबसाइट https://kanpurdehat.dcourts.gov.in अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात से निःशुल्क प्राप्त कर सकतें हैं तथा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11.09.2026 नियत की गयी है उसके उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकर नहीं किये जायेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें