कानपुर देहात। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने मंगलवार को पुलिस लाइन से जिलाधिकारी आवास तक भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही, क्षेत्राधिकारी लाइन/सिकन्दरा सौरभ वर्मा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली के माध्यम से जनमानस को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।












