ऑपरेशन मुस्कान: गजनेर पुलिस ने चार घंटे में चार गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया

कानपुर देहात। “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गजनेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग गुमशुदा बच्चों को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चार बच्चों के लापता होने पर परिजनों ने थाना गजनेर में संयुक्त तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाश के साथ तकनीकी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद ली।
लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के सकुशल घर लौटने पर परिवारजनों ने खुशी जताते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें